सिद्धार्थ, जून 16 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर की पड़ोसी देश नेपाल यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। वायरल फोटो में संबंधित डॉक्टर नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारी आश्रम के प्रवेश द्वार प्रभुनाथ के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल तस्वीर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल तस्वीर सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि क्या संबंधित डॉक्टर ने विदेश यात्रा से पूर्व विभाग से अनुमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया था या नहीं। मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी सेवा नियमों के तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना नेपाल समेत किसी भी विदेशी देश की यात्रा करने की ...