नेपाल पहुंचे आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ, भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती का खुल सकता है रास्ता
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद वहां गोरखाओं की भारतीय सेना में भर्ती की मांग जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि पिछले चार साल से लंबित इस मुद्दे पर नए सिरे से बात हो सकती है। जनरल धीरज सेठ यूं तो नेपाली सेना से परंपरानुसार जनरल की मानद उपाधि लेने जा रहे हैं, लेकिन इस दौरान वे नेपाली सेना प्रमुख और शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे। समझा जाता है कि इस दौरान नेपाली गोरखाओं की अग्निवीर योजना में भर्ती पर भी बात होगी। वे पूर्व सैनिकों की रैली को भी संबोधित करेंगे।नेपाल ने इनकार किया था वर्ष 2022 में अग्निपथ योजना शुरू होने पर नेपाल ने गोरखाओं की भर्ती से इनकार कर दिया था। इसके पीछे यह तर्क दिया गया कि भारत ने सेना में भर्ती के नियम बदलकर नेपाल, भारत और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.