महाराजगंज, जून 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीमा पार से सौ रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर शुल्क लगाने के नियम में नेपाल सरकार ने ढील दी है। वित्त मंत्रालय ने यात्रियों द्वारा अपने साथ लाई जा सकने वाली वस्तुओं के संबंध में नए नियमों की घोषणा की है, जिसके तहत पहले की सामानों के मूल्य की सीमा बढ़ाकर 500 रुपये नेपाली कर दी गई है। यह भी कहा गया है कि सड़क मार्ग से सीमा पार करने वाले लोगों को हवाई मार्ग से यात्रा करने वालों के समान सुविधाएं नहीं दी जाती हैं।नेपाल सरकार के राजपत्र में प्रकाशित नोटिस के मुताबिक, 500 रुपये तक की निजी वस्तुएं ले जाने पर सीमा शुल्क प्रमुख उचित कारण बताते हुए उन्हें बिना शुल्क लगाए छोड़ सकते हैं। यह भी पढ़ें- अब 500 रुपये तक के सामान पर नहीं लगेगा सीमा शुल्क हालांकि, भारत में पढ़ाई कर रहे नेपालियों के लिए यह प्रा...