नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने गुरुवार को देश में भारी तबाही मचाने वाली बाढ़ को 'हिमालयी सुनामी' बताया। उन्होंने इस मुश्किल समय में सहयोग और एकजुटता दिखाने के लिए पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया। खनाल की यह टिप्पणी उनके पुरान बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने तीन देशों को दुनिया में सबसे अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करने वाले देशों में बताया था। उन्होंने कहा था कि नेपाल जैसे जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील देशों को मुआवजा देने की इन देशों की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- हमें मुआवजा दे भारत-अमेरिका जैसे देश, विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने रख दी मांगबाढ़ की स्थिति काठमांडू में मौजूद विभिन्न देशों के राजनयिकों को भोटेकोशी नदी की बाढ़ से हुई तबाही की जानकारी देते हुए खनाल ने कहा कि मैं...