नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नेपाल सरकार ने एक रुपये के नए डिजाइन वाले सिक्के की मंजूरी दी। इसमें देश के उस विवादित मानचित्र को हटा लिया गया जिसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के विवादत इलाके शामिल थे। उसकी जगह प्राचीन मठ की तस्वीर लगाई गई। नेपाल का दावा है कि लिपुलेख और कालापानी उसके क्षेत्र हैं, जबकि भारत का कहना है कि ये इलाके उसके हैं। नेपाल में तत्कालीन के. पी. ओली सरकार ने मई 2020 में कालापानी और लिपुलेख सहित इन क्षेत्रों को अपने आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया था।

सिक्के के नए डिजाइन की मंजूरी सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) को नए डिजाइन वाले एक रुपये और दो रुपये के सिक्के ढालने की मंजूरी दी। एक रुपये के सिक्के से नेपाल का नया राजनीतिक मानचित्र हटा दिया जाएगा।

लो ग्याकर मठ की तस्वीर सूत्रों के अनुस...