गोंडा, अगस्त 25 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के किसानों की उपज को देश के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर से करीब 30 मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल लेकर वाहन नेपाल के लिए रवाना हुआ। डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। नेपाल में गोण्डा के कृषि उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों को भविष्य में बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद जगी है। ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक हरि किशोर वर्मा ने बताया कि अगस्त में गोण्डा से नेपाल को व्यापारियों द्वारा 30.10 मीट्रिक टन गेहूं और 347.64 मीट्रिक टन गैर-बासमती चावल का निर्यात किया जा चुका है। इससे स्थानीय किसानों की उपज के लिए नए बाजार विकसित होने की संभावना बढ़ी है। डीएम ने निर्यात को और बढ़ाने के लिए निर्यातकों, व्यापारियों, एफप...