अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तीन देशों में जंग की तपिश के बीच नेपाल निर्यात करने वाले एक्सपोर्टरों पर दोहरी मार पड़ रही है। नेपाल निर्यात करने वाले निर्यातकों का रिफंड नहीं मिल रहा है। एक माह से उनको रिफंड अटक गया है। पोर्टल बंद होने से रिफंड अटक गया है। वहीं खाड़ी देशों में निर्यात करने वालों का एक्सपोर्ट बंद हो गया है। बीच रास्ते में माल फंसा है और गोदाम में तैयार माल अटका हुआ है। नेपाल निर्यात करने वाले व्यापारियों की रिफंड से लेकर एक बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हुई है। फरवरी महीने से ईजीएम नंबर प्राप्त होने वाले पोर्टल को सरकार ने तकनीकी कमी की वजह से बंद किया हुआ है। व्यापारी अपना रिफंड लेने के लिए की आइसगेट की साइट पर एक्सपोर्ट जनरल मेनिफेस्ट नंबर आसानी से सर्च करके रिफंड के लिए आवेदन कर देते थे। लेकिन साइट के बंद होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.