छपरा, मई 11 -- अतिक्रमण का भी हुआ शिकार प्रसिद्ध महेंद्रनाथ धाम के श्रद्धालुओं के लिए नेपाल सरकार द्वारा किया गया था निर्मित 9 - रसूलपुर-चैनपुर राजपथ पर पकवा इनार का उपेक्षित ऐतिहासिक कुआं रसूलपुर। सारण जिले का ऐतिहासिक व धार्मिक पकवाइनार का कुआं उपेक्षित और अतिक्रमण का शिकार है।

कुएं का महत्व रसूलपुर चैनपुर राजपथ किनारे बनपुरा पंचायत स्थित इस कुएं का संबंध प्रसिद्ध महेंद्रनाथ धाम मेंहदार से जोड़ कर देखा जाता है। कहा जाता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व नेपाल नरेश महेंद्र ने जब मेंहदार शिवालय का निर्माण करवाया था तो आसपास के पहुंच पथों पर कई कुओं का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए कराया था। इसमें कई कुओं का अस्तित्व मिट गया पर यह इस कुएं का अस्तित्व अभी भी बरकरार है। यह ऐतिहासिक कुआं भी प्रशासनिक व राजनैतिक उपेक्षा का शिकार है। परिणाम है कि धीरे-धीर...