केसरिया, अगस्त 29 -- नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बाद से पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड क्षेत्र की जगीरहां पंचायत के वार्ड संख्या-9 निवासी तीन युवक लापता हैं। अचानक संपर्क टूट जाने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने स्थानीय और जिला प्रशासन से पहल कर तीनों की सकुशल वापसी कराने की गुहार लगाई है। लापता युवकों में जगीरहां गांव निवासी रामबाबू साह, मुनील कुमार और प्रमोद प्रसाद शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, मुनील कुमार और प्रमोद प्रसाद सगे भाई हैं, जबकि रामबाबू साह उनके चचेरे भाई हैं। तीनों पिछले पांच वर्षों से नेपाल के रसुवा स्थित एंड्रिट हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हाइड्रो प्लांट में काम करते थे। वे जुलाई में घर आए थे और कुछ दिन रहने के बाद वापस नेपाल काम पर लौट गए थे। यह भी पढ़ें- तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और झील फटी, बिहार में वा...