नेपाल त्रासदी पर बीएसएम स्कूल में श्रद्धांजलि सभा, रखा दो मिनट का मौनन
शामली, सितम्बर 2 -- शामली। नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को बीएसएम विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय परिसर में माहौल शांत और गंभीर रहा। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने नेपाल की प्राकृतिक आपदा में मृत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही संकट में फंसे लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों की सफलता के लिए भी ईश्वर से कामना की गई। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी के मृतकों की आत्मा की शांति को हवन श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय की मैनेजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.