कुशीनगर, सितम्बर 3 -- कुशीनगर। गुरुवार की दोपहर कलक्ट्रेट में एक 10 साल का बालक अपने दादा के साथ पहुंचा। उसने लोगों की फरियाद सुन रहे डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर अपने गुल्लक की जमा पूंजी सौंप दिया। बालक ने कहा यह पैसा नेपाल के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा दीजिए। डीएम ने बालक की दरियादिली की सराहना की और खूब पढ़ने की सलाह दी। जिले के पडरौना तहसील अंतर्गत ग्राम बेतिया निवासी इमरान अली सिद्दीकी का 10 साल का बेटा अल्फाज शेख कक्षा 3 का छात्र है। उसने यूट्यूब पर नेपाल बाढ़ की त्रासदी देखी। उसका मन करुणा से भर उठा। उसने फैसला किया कि अपने गुल्लक की जमा पूंजी नेपाल के बाढ़ पीड़ितों को देगा। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों ने गुल्लक और जेब खर्च से की बाढ़ पीड़ितों की मदद अल्फाज के पिता बाहर रहकर वाहन चलाते हैं। घर पर मौजूद उसने अपने दादा कासिम अली को बताया। क...