कुशीनगर, सितम्बर 3 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नेपाल में ग्लेशियर फटने के बाद आई जलप्रलय के बीच गंडक नदी के रास्ते कुशीनगर जिले में अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 13 शवों का 72 घंटे की मियाद पूरी होने के बाद बारी-बारी से पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और उन्हें नेपाल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- VIDEO: वैन में भरकर शव ले जा रही पुलिस, नेपाल बाढ़ के बाद तबाही का दिखा खौफनाक निशानशवों का पोस्टमार्टम प्रक्रिया मंगलवार को एक साथ नौ शव नेपाल भेजे गए थे। इनमें चार शवों का पोस्टमार्टम कुशीनगर मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में, जबकि पांच शवों का पोस्टमार्टम गोरखपुर एम्स में कराया गया था।वाहनों की व्यवस्था सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि गोरखपुर एम्स में पोस्टमार्टम हुए पांच शवों को भी सोनौली बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए वाहनों ...