नेपाल त्रासदी: चौथे दिन भी गंडक नदी में बहकर आईं 4 और लाशें, कुशीनगर-महराजगंज में अब तक 17 शव बरामद
कुशीनगर, अगस्त 30 -- Mahrajganj and kushinagar News: नेपाल में आई त्रासदी में लापता हुए कई लोगों का अब सुराग नहीं लगा है। अभी भी नेपाल से आ रहे पानी में लाशें बहकर भारत-नेपाल की सीमा पर बसे जिलों में पहुंच रहे हैं। चौथे दिन रविवार को बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में चार शव बहकर आए। छितौनी तटबंध के भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप एसडीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं और दो पुरुषों के शव नदी से बरामद किए। इन्हें मिलाकर कुशीनगर में अब तक 13 और महराजगंज में चार यानि कुल 17 शव बरामद हो चुके हैं। इन्हें सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम-डीएनए सैंपलिंग के बाद महराजगंज में मिले चार शव नेपाल को सौंप दिए गए हैं। कुशीनगर में रविवार को एसडीआरएफ की टीम भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप नदी में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पानी में चार शव दिखाई दिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.