महाराजगंज, जुलाई 17 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल की सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेपाली नंबर प्लेट की एक बाइक और बड़ी मात्रा में कपड़ा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।

सीओ नौतनवा की निगरानी सीओ नौतनवा बसंत सिंह की निगरानी में सोनौली पुलिस सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम शेख फरेंदा गांव के पश्चिम स्थित आम के पेड़ के पास पहुंची कि वहां एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। तलाशी लेने पर बाइक के पास से 27 सेट लेडीज सूट-सलवार तथा हरे रंग के ...