मधुबनी, फरवरी 26 -- मधुबनी । मधुबनी जिला के लौकही प्रखड स्थित झहुरी स्थान को मांग के बावजूद भी सरकार द्वारा पर्यटक स्थल का दर्जा नहीं मिल सका। झहुरी स्थान इलाके के लोगों के लिए श्रद्धा,आस्था व विश्वास का केन्द्र है। यह स्थान ऐतिहासिक व धार्मिक महत्त्व के लिए चर्चित है। इस स्थल के राजाओं का जुड़ाव दोणवार क्षत्रीय वंश से है। कहा जाता है कि कर्णाटकीय राजवंश के पतन के साथ यहां निवास कर रहे धनछावरिया लोग इधर -उधर भटक गये। कुछ नेपाल चले गये तो कुछ लोग झहुरी में आकर बस गये। इसके अलावे भी यहां के लोग यत्र-तत्र चले गये। इस स्थल के बारे में कहा जाता है कि यहां घना जंगल था। इसमें झोपड़ी बनाकर ह्दय सिंह और मोती सिंह रहते थे। दरभंगा के तत्कालीन महराज को अपनी शक्ति बढ़ानी थी,इसलिए वे यहां पहुंचे तथा ह्दय सिंह को झहुरी परगना का राजा बनाकर मोती सिंह को अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.