पिथौरागढ़, नवम्बर 4 -- झूलाघाट। नेपाल डोल्पा के शे-फोकसुंडो नगरपालिका-8 के दानीगढ़ में भारी बर्फबारी से फंसे भारतीय पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। डोल्पा की जिलाधिकारी जुनू हमाल ढकाल ने बताया कि भारतीय पर्यटक शे-फोकसुंडो झील घूमने के बाद अपर डोल्पा जा रहे थे। इस दौरान भारी बर्फबारी की वजह से पर्यटक पिछले कुछ दिनों से दानीगढ़ में फंस गए थे। ढकाल ने कहा भारतीय पर्यटकों में मोमिता हलदार, पियाली कोले, जजला त्रिवेद कुमार, आदित्य सिंह, डिप्लिना बिस्वास और राजेश डी शामिल है। जो सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल निवासी है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिलाधिकारी ढकाल ने सभी पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...