मधुबनी, अप्रैल 20 -- मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिने एसएसबी कैम्प के जवान एवं हरलाखी थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।एसएसबी के अनुसार एसएसबी सूचना के आधार पर हरिने एवं हरलाखी थाना पुलिस के साथ मिलकर एनएच 227 सड़क पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। यह अभियान रविवार की रात 8 बजे से 10:30 बजे तक चला। इस दौरान रात करीब 9:35 बजे हरलाखी थाना से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर जांच की गई। यह भी पढ़ें- नेपाल जेल से फरार अपराधी को गिरफ्तार पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम अजय कुमार साफी बताया जो हरलाखी क...