नेपाल जा रहे व्यक्ति के बैग से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद
किशनगंज, अक्टूबर 5 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों द्वारा पानीटंकी न्यू ब्रिज पर नियमित जांच के दौरान एसएसबी की 41वीं वाहिनी की डी कंपनी पानीटंकी के जवानों ने नेपाल जा रहे एक व्यक्ति के पास से पिस्टल, दो मैगजीन और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए। कार्रवाई रविवार की संध्या की गई।
जांच प्रक्रिया प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या एसके-02 पी-4800 से भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। उसके हाथ में मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 0.32 कैलिबर की एक पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और इसी बोर का एक खाली खोखा बरामद हुआ।
पकड़े गए व्यक्ति का विवरण पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ताशी पाल्की भूटिया बताया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.