नेपाल जा रहे लखनऊ के युवक की कार लिंक एक्सप्रेस-वे पर पलटी
गोरखपुर, जून 14 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकरीगंज पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी उरुवा भेजा,जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, लखनऊ के आशियाना निवासी अक्षयन सिंह यादव (26), सक्षम तिवारी (25), विराज गुप्ता (18) तथा आलमबाग निवासी कृष्णा श्रीवास्तव (20) कार से लखनऊ से नेपाल जा रहे थे। शनिवार सुबह सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भूमिधर अंडरपास के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एयरबैग खुल गया, लेकिन क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यह भी पढ़ें- लिंक एक्सप्रेसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.