इटावा औरैया, मई 8 -- बसरेहर। चौबिया क्षेत्र में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 टन ओवरलोड मार्बल पत्थर से भरे ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। ट्रक राजस्थान से नेपाल की ओर जा रहा था। परिवहन विभाग की टीम ने चौपला एक्सप्रेसवे कट पर संदिग्ध रूप से गुजर रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया। जांच में ट्रक निर्धारित क्षमता से करीब 54 टन अधिक मार्बल पत्थर लदा मिला। इसके बाद टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पीटीओ विवेक सिंह ने बताया कि ट्रक चालक बनवारी लाल मीणा निवासी राजस्थान से पूछताछ की गई। ओवरलोडिंग पाए जाने पर ट्रक को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चौपला पुल से चौबिया थाने लाकर खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग ने ट्रक को सीज करते हुए 1 लाख 66500 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.