नेपाल जा रही पांच लाख भारतीय मुद्रा बरामद
बहराइच, जुलाई 15 -- रुपईडीहा। रुपईडीहा से पैंडल रिक्शे से नेपाल जा रहे पांच लाख की भारतीय मुद्रा नेपाली थाना जमुनहा पर जांच के दौरान पकड़ा गया है। रिक्शा पर बैठा व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। रिक्शे में रखे उसके झोले से भारतीय मुद्रा बरामद हुई। उक्त जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा गुल्म जमुनहा के प्रमुख डीएसपी तीर्थ राज न्यौपाने ने बताया कि हमारे जवान जैसे रिक्शे की चेकिंग के लिए पहुंचे। रिक्शा पर बैठा व्यक्ति झोला छोड़कर भारतीय सीमा में भाग खड़ा हुआ। अनुमान लगाया जा है कि ये हुंडी कारोबार से संबंधित रकम हो सकती है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह मामला विदेशी मुद्रा कानून के विरुद्ध अवैध कारोबार के अंतर्गत आता है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: अवैध रास्ते से नेपाल ले जाई जा रही 50 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार बीते 28 जून को रुपईडीहा से चेकिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.