मोतिहारी, मार्च 19 -- घोड़ासहन,निप्र.। छड़, सीमेंट, उर्वरकों के अतिरिक्त अब फल व सब्जियों की तस्करी भी शुरू हो गयी है। पूर्वोत्तर जिलों से केले को छोटे बड़े ट्रकों से सीमा रेखा के आसपास के गांवों तक पहुंचा कर वहां से बाइक अथवा सिर पर लाद कर रात के अंधेरे में सीमा पार नेपाल पहुंचाया जाता है। इस क्रम में 71वीं बटालियन एसएसबी के द्वारा गुप्त सूचना पर बॉर्डर पिलर संख्या 356/3 के निकट से नेपाल की ओर ले जाये जा रहे 1860 कार्टून कच्चा केला जब्त किया है। तस्करों के द्वारा पिठवा ग्राम के आस पास के बगीचों में केले के कार्टूनों को छुपा कर रखा गया था। प्रति कार्टून 13.5 किलोग्राम केले को सिर पर व बाइक पर लाद कर नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे तस्कर जवानों को देख भाग खड़े हुए। एसएसबी टीम के द्वारा पिठवा ग्राम के निकट 43 कार्टून बरामद करने के बाद सीमा रेखा ...