नेपाल जल त्रासदी में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से की प्रार्थना
हरिद्वार, अगस्त 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। नेपाल में आई भीषण जल त्रासदी में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और हजारों परिवारों के प्रभावित होने पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने गहरा दुख जताया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रानीपुर स्थित श्री गुरुनानक देव जी घाट पर सामूहिक प्रार्थना और अरदास कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मां गंगा में दीपदान कर त्रासदी में फंसे लोगों की सकुशलता और राहत के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी आपदाओं की पुनरावृत्ति न होने की कामना की गई। ज्ञानी सोहन सिंह ने अरदास कर दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित लोगों की रक्षा के लिए प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को गायत्री परिवार ने शुरू किया राहत अभियान इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.