कुशीनगर, सितम्बर 6 -- UP News: नेपाल में आई भीषण जलप्रलय ने कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव के एक परिवार का चिराग बुझा दिया। रोजी-रोटी की तलाश में नेपाल गए अमन गौंड की भीषण बाढ़ में मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि परिजन उसका शव भी अपने वतन तक भी नहीं ला सके। न ही परिजन उसका अंतिम दर्शन कर पाए। कई दिन तक पानी और मिट्टी में पड़े रहने के कारण शव की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल के चितवन में ही पिता और भाई समेत कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुधियानी गांव के रहने वाले सेतभान गौंड का छोटा बेटा अमन गौंड नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र स्थित एक पावर प्लांट में काम करता था। परिवार के भरण-पोषण में मदद करने और बेहतर कमाई की उम्मीद में वह नेपाल गया था। बीते 26 अ...