सीतामढ़ी, मार्च 1 -- परिहार। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पांच मार्च को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से आम चुनाव (प्रतिनिधि सभा) संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग नेपाल ने पूरी तैयारियां कर ली है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद तीन चरणों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए है। ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की समस्याएं सामने न आए। नेपाल के सभी 77 जिलों में कुल 3 लाख 38 हजार सुरक्षाकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। इसमें 80 हजार नेपाली सेना के जवान को तैनात किए गए है। देश के चुनावी इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव में नेपाली सेना का विशेष योगदान देखा जा रहा है। नेपाली सेना प्रमुख राजाराम बसनेट से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव संबंधी ...