किशनगंज, मार्च 6 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता पड़ोसी देश नेपाल में गुरूवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद दिखी। सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आये। सीमा पूरी तरह सील रहा। चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर बनी रही। इस दौरान गुरुवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा एवं अन्य जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 135 से 134 के बीच सघन गश्त अभियान चलाया। गश्ती का उद्देश्य भारतीय क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ या असामाजिक गतिविधि को रोकना तथा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना था। वहीं ए समवाय मोहामारी कैम्प में सहायक कमांडेंट मनोज कुमार की अध्यक्षता में थाना दिघलबैंक के उप निरीक्षक दिनेश यादव के साथ समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.