महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आगामी चुनाव को देखते हुए नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने एलपी गैस की आपूर्ति प्रणाली को और मजबूत किया है। इस वर्ष इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से नेपाल के लिए गैस की 138 बुलेट गाड़िया की गई हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। चुनाव अवधि के दौरान गैस की कमी को रोकने के लिए, निगम ने गैस आयात की मात्रा में काफी वृद्धि की है और आपूर्ति प्रणाली को नियमित किया है। कार्यकारी निदेशक के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से इस साल की सबसे बड़ी गैस खेप मंगलवार को नेपाल के लिए रवाना हुई। निगम ने बताया है कि मंगलवार को ही विभिन्न गैस डिपो से कुल 138 बुलेट गैस भरी गई। यह मात्रा लगभग 173,800 सिलेंडरों के बराबर है। निगम चुनाव अवधि के दौरान गैस की कमी को रोकने के लिए सतर्क है और आपूर्ति प्रणाली को नियमित कर दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.