किशनगंज, मार्च 6 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता नेपाल में जारी आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है। बुधवार को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की बटालियन ने सीमा से सटे टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर, माफीटोला, पेकटोला और बैरिया में विशेष चौकसी अभियान चलाया। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी असामाजिक तत्व की घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया था। एसएसबी के जवानों ने इन क्षेत्रों में न केवल मुख्य रास्तों, बल्कि पगडंडियों पर भी गश्त बनाए रखी। फतेहपुर और बैरिया जैसे संवेदनशील पॉइंट पर खोजी कुत्तों की मदद से चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसबी के अधिकारी नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के साथ लगातार संपर्क में थे ताकि चुनाव के दौरान आपसी तालमेल बना रहे। फतेहपुर एसएसबी कैंप प्रभारी उपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.