चम्पावत, फरवरी 28 -- चम्पावत जनपद से लगे नेपाल के डडेलधुरा जिले में आगामी पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख जिल्लाधिकारी डडेलधुरा नेपाल की ओर से किए गए औपचारिक अनुरोध के क्रम में डीएम मनीष कुमार ने सीमा सील करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार मतदान प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपद चम्पावत से लगने वाली नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को मतदान से ठीक 72 घंटे पूर्व सील कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध तीन मार्च की मध्यरात्रि से प्रभावी होगा और मतदान की समाप्ति तक यानी पांच मार्च की रात तक लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार के सामान्य आवागमन की अनुमति नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.