बलरामपुर, मई 7 -- गैसड़ी, संवाददाता। नेपाल घूमने गए गैसड़ी क्षेत्र के 19 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। नेपाल पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- नेपाल घूमने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम नेपाल सीमा से सटे विकासखंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत मोहकमपुर निवासी 19 वर्षीय अरविंद विश्वकर्मा अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार को नेपाल के कोयलावास घूमने गया था। बताया जाता है कि तीनों युवक बॉर्डर पार करने के बाद दारा नदी में नहाने चले गए। नहाते समय अरविंद गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एपीएफ को दी गई। वहीं दोस्तों ने मृतक के परिजनों को भी जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.