सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नेपाल बाइक से घूमने गए दो युवकों की बाइक की भैरहवा नेपाल में बस से टक्कर हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज भैरहवा में चल रहा है। मृतक का शव बुधवार को गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के लकड़ा गांव निवासी संतोष (21) पुत्र रामलखन व लकड़ी गांव निवासी संदीप (22) पुत्र राधेश्याम एक ही बाइक पर सवार को होकर नेपाल के भैरहवा मंगलवार को गए थे। वह लोग शाम को घर वापस आ रहे थे इस दौरान भैरहवा में एक बस की चपेट में आ गए।दुर्घटना में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का भैरहवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है...