सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- जनकपुरधाम। नेपाल गणतंत्र के पहले शहीद दुर्गानंद झा के 62वें शहादत दिवस पर शहीद दुर्गानंद स्मारक संरक्षण समिति ने जनकपुरधाम के सोनामाई स्थित स्मारक स्थल पर शहादत दिवस समारोह आयोजित की गयी। इसमें शहीद दुर्गानंद झा को नेपाल गणतंत्र का प्रथम शहीद विभूति की मांग सरकार से की गयी। मधेश प्रदेश के स्पीकर राम आशीष यादव ने अमर शहीद दुर्गानंद झा के योगदान और देश और लोगों की भलाई में उनकी अहम भूमिका होने की बात हैं। उन्होंने दुर्गानंद झा के साथी क्रांतिवीर महामना राजेश्वर नेपाली की दुर्गानंद झा की प्रतिमा लगाने के लिए उनकी लगातार कोशिशों के लिए बधाई दिया। मौके पर पूर्व मंत्री जुली कुमारी महतो ने स्पष्ट किया कि राणा शासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे गंगालाल, धर्मभक्त, दशरथ चंद और शुक्रराज का राजा ने साथ दिया था, लेकिन राजशाही को खत्म कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.