गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के क्रम में अधिकारियों से हालात पर नजर रखने और अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ की मॉनीटरिंग करते रहें। नेपाल के हालात पर भी नजर बनाए रखें। यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो उसके लिए तैयारी कर लें। जिन गांवों में पानी आया है, वहां बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाए। किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बारिश हो रही है, ऐसे में नगर निगम इस तरह का इंतजाम क...