अररिया, जनवरी 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नये साल के पहले दिन गुरूवार को नेपाल के सुनसरी जिले के लौकही में तब हालात बेकाबू हो गए जब पुलिस फायरिंग में एक 45 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गई। घटना स्थल सुनसरी जोगबनी बॉर्डर से 55-60 किमी दूर है। बताया जा रहा है कि नेपाल सशस्त्र पुलिस की फायरिंग में एक कारोबारी की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण पुलिस पर भड़क उठी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व-पश्चिम राजमार्ग को लौकही के समीप जाम कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन किया। हालात इस कदर बिगड़े कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल आर्म्स पुलिस की एक चौकी को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन के कारण नेपाल का प्रमुख पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पूरी तरह ठप रहा। नववर्ष मनाने नेपाल गए सैकड़ों भारतीय वाहन चालक और यात्री रास्ते में फंसे रहे। मौके पर हालात काबू में करने के लिए सुनसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.