मधुबनी, मार्च 9 -- जयनगर। नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव परिणाम में सिरहा क्षेत्र 1 से राष्ट्रीय पार्टी से खड़े बबलू गुप्ता का संबंध भारत के सीमावर्ती जिले मधुबनी से है। उनका ननिहाल जयनगर के दुल्लीपट्टी निवासी स्व.लखन प्रसाद गुप्ता का नाती है। मालूम की जेन-जी आंदोलन उपरांत सुशीला कार्की सरकार में युवा व खेल मंत्री थे। इधर जीत की खबर के बाद उनके ननिहाल जयनगर के दुल्लीपट्टी में खुशी की लहर है। भांजे की जीत पर परिजन,रिस्तेदार समेत ग्रामीणो में जश्न का माहौल है। बबलु गुप्ता जो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस के राम सुन्दर चौधरी को हराया। बबलु का चार मामा है। महेन्द्र गुप्ता, सिधेश्वर गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता है। उनके चचेरे नाना लाल प्रसाद गुप्ता तथा पुर्व मुखिया अरूण यादव ने बताया कि बबलू की जीत से गांव का मान बढ़ा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.