नेपाल के सशस्त्र पुलिस ने किया 20 लाख इंडियन करंसी जब्त
अररिया, मई 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के मोरंग जिला के सीमावर्ती क्षेत्र से सशस्त्र पुलिस (एपीएफ ) ने 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। सशस्त्र पुलिस बल से मिली जानकारी अनुसार उक्त रकम लेकर भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे दो लोग रुपये का बैग फेंककर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। सशस्त्र प्रहरी बल के अनुसार रविवार रात रतुवामाई नगरपालिका वार्ड 2 के घरचौक के पास सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली जा रही थी। उसी दौरान पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने साथ रखा झोला सड़क किनारे फेंक दिया और मोटरसाइकिल सहित भाग निकले। झोले की जांच करने पर उसमें पांच सौ रुपये के 40 बंडल भारतीय नोट मिले, जिसकी कुल राशि 20 लाख भारतीय रुपये थी। यह भी पढ़ें- 20 लाख का भारतीय नोट जब्त यह जानकारी सशस्त्र प्रहरी बल के सह-प्रवक्ता ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.