बहराइच, मार्च 5 -- रुपईडीहा, संवाददाता। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में प्रतिनिधि सभा ( संसद )के चुनाव निर्धारित 5 मार्च की सुबह 7 बजे से शुरू हो गए। भारतीय सीमा से सटी नेपालगंज उप महानगर पालिका के हनुमान आधारभूति विद्यालय मतदान केंद्र पर 3209 मतदाता हैं। दोपहर 12 बजे तक इस केंद्र पर 1600 मत पड़ चुके थे। बांके जिले के क्षेत्र नम्बर 2 मतदान केंद्र नेपालगंज उप महानगर पालिका का वार्ड नं 15 है। इसी संसदीय क्षेत्र नम्बर 1 का एक केंद्र जनता माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर बनाया गया है। यहां दोपहर 1 बजे तक 4208 मतदाताओं मे से लगभग 1500 मत पड़ चुके थे। मतदाताओं भारी उत्साह रहा। लोगों को मत डालने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा। परंतु मत डालने की उत्सुकता देखी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.