मोतिहारी, नवम्बर 13 -- रक्सौल,एक संवाददाता। वीरगंज में एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। घायल महिला की पहचान वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 1 चित्रगुप्त टोला निवासी अजय कुमार कर्ण की पत्नी नूतन कुमारी कर्ण( 42)के रूप में हुई है।नूतन पर चाकू से हमला करने वाली खुशी कुमारी बर्णवाल (25) मूल रूप से रौतहट के गौर नगरपालिका की रहने वाली हैं और वर्तमान में वीरगंज के चित्रगुप्त टोला में किराए के कमरे में रहती हैं। चाकू के हमले से घायल हुई नूतन का इलाज नारायणी अस्पताल में चल रहा है। पुष्टि पुलिस निरीक्षक बिक्रम सुबेदी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.