नेपाल के लिए विमान सेवाएं सामान्य
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद विमान सेवाएं सामान्य हो गई हैं। दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने रविवार को जारी परामर्श में इसकी जानकारी दी। डायल द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि नेपाल के लिए जाने वाली और नेपाल से आने वाली सभी विमान सेवाएं सामान्य हो गई हैं। किसी भी प्रकार की मदद या आपातकालीन संपर्क के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास या नेपाल टूरिज्म बोर्ड से संपर्क किया जा सकता है। जबकि, तिब्बत नेपाल बार्डर पर फंसे भारतीय नागरिक चीन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- 10 मिनट के चाय ब्रेक ने बचाई जान! नेपाल बाढ़ से बाल-बाल बचे कैलाश मानसरोवर यात्री यह भी पढ़ें- नेपाल में आई बाढ़ में कानपुर के NRI दंपति समेत 3 लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.