बहराइच, अगस्त 31 -- भारत से नेपाल के बीच ट्रेन संचालन का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में आयोजित भव्य समारोह में वाराणसी से नेपालगंज रोड के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर संचालन का शुभारंभ किया। पहले दिन नेपालगंज रुपईडीहा से वाराणसी के लिए नई ट्रेन शुरू हुई। इस दौरान दिल्ली से केन्द्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव भी वर्चुअल जुड़े रहे। अब इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें दो ट्रेनें एक्सप्रेस और दो पैसेंजर हैं। यूपी के एक दर्जन स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। ट्रेन सेवा के शुभारंभ से पड़ोसी देश के साथ संबंधों के और अधिक घनिष्ट होने की उम्मीद है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेपालगंज रोड से ब्रॉडगेज पर रेल संचालन दशकों के सपने को साकार करने जैसा है। नेपाल हमारे लिए केवल ...