बहराइच, अगस्त 28 -- नेपाल के लिए ट्रेनों के संचालन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 31 अगस्त को सांसद डॉ आनंद गोंड बहराइच से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली विस्तारित रेल कनेक्विटी का शुभारंभ करेंगे। शुरुआत में इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इसमें दो एक्सप्रेस व दो पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यह सुविधा इस जिले के लिए ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों के सुगम पथ के लिए बेहतर होगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सौगात से बहराइच की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिला है। बहराइच-नेपालगंज रोड रेल खण्ड पर आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है।नवनिर्मित रेलवे स्टेशन नेपालगंज रोड, बाबागंज, नानपारा, मटेरा, रिसिया और बहराइच स...