सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के सोहना चौराहे पर चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। मुख्य मुकाबले में नेपाल के लकी थापा ने जम्मू-कश्मीर के भूरा पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। दोनों पहलवानों के बीच लंबा और संघर्षपूर्ण मुकाबला चला। दांव-पेच और बचाव की रणनीति के बीच दर्शकों की तालियों से मैदान गूंजता रहा। अंत में लकी थापा ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में सहारनपुर के कालू पहलवान ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को हराया। वहीं पंजाब के विक्की पहलवान ने सहारनपुर के साहिल को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.