मुख्य संवाददाता, अप्रैल 26 -- नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते से 11 संदिग्ध घुसपैठिये बिहार में घुसे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की इस रिपोर्ट ने बिहार में पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। नेपाल बॉर्डर पर भंसार प्रकरण के बाद पड़ोसी देश से हुए कड़वे रिश्ते के बीच घुसपैठ की सूचना को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। स्पेशल ब्रांच ने सभी डीएम, एसएसपी और एसपी (रेल सहित) को संदिग्ध घुसपैठियों की जांच-पड़ताल के लिए एसओपी जारी किया है। इससे पहले बंगाल चुनाव को लेकर भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की योजना और बड़ी घटना को अंजाम देने संबंधित खुफिया रिपोर्ट्स पर तमाम जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। स्पेशल ब्रांच ने बिहार में घुसे संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान के लिए तमाम जिलों में आए विदेशी नागरिकों के आवासन की जानकारी जुटाने को कहा है। एसओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.