नेपाल के रसूवा आपदा क्षेत्र ग्राउंड जीरो पहुंची गोर्खाली सुधार सभा की टीम
देहरादून, सितम्बर 25 -- देहरादून। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के आपदा ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय सहायता दल ने ग्राउंड जीरो में पहुंच गया है। इस दल को गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम की अगुवाई कर रहे गोर्खाली सुधार सभा केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि ग्राउंड जीरो में जाकर राहत कार्य के दौरान आ रही वास्तविक परिस्थितियों और आवश्यकताओं की जानकारी हासिल की है। बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से रूबरू होकर उनकी व्यथा, कठिनाईयों को समझा और उनको पुनर्वास की जरूरतों को महसूस किया। सभा ने स्थानीय स्वयं सेवकों और स्वयं सेवी संस्थाओ की मदद से आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री की किट बांटी। टीम ने नेपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी दौरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.