पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर। थाना हजारा पुलिस ने बीते 4 दिसंबर को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बार्डर पर आरोपी ललित राज पांडे पुत्र मदन राज पांडे निवासी बेलाडांडी जनपद कंचनपुर नेपाल को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 3 फरवरी को पुलिस ने मुकदमे की चार्ज शीट कोर्ट में पेश की। कोर्ट ने आरोपी ललित राज पांडे को साक्ष्यों के आधार पर 6 महीने का कारावास और तीन हजार आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.