नेपाल के मोरंग में 210 किलो गांजा बरामद
अररिया, अक्टूबर 6 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जोगबनी से सटे नेपाल के मोरंग जिले में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 210 किलो गांजा बरामद किया है। सशस्त्र प्रहरी बल के अनुसार, जहदा गाउँपालिका-1 स्थित नया बस्ती क्षेत्र में खेत में लावारिस अवस्था में रखा गांजा बरामद किया गया। बताया गया है कि तस्करों द्वारा गांजा को भारतीय क्षेत्र में भेजने के उद्देश्य से खेत में छिपाकर रखा गया था। बरामद गांजा को आवश्यक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.