पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। काम करने आए नेपाली मजदूरों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। बचाने पहुंचे फार्मर पर भी मारपीट करने वाले आरोपी हमलावर हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना हजारा क्षेत्र के गांव भगवानपुरी के रहने वाले मक्खन सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह अपने घर में मौजूद थे। उनके घर के पास में नेपाली मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और नेपाली मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर मक्खन सिंह मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव कर दिया। इस पर गुरमेज सिंह पुत्र बगीचा सिंह, कृष्ण सिंह, बलजिंदर सिंह एमपी पुत्र नंदा सिंह संदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह ने लोहे की राड और कुल्हाड़ी से मक्खन सिंह पर हमला कर दिया। राड के प्रहार से मक्खन सिंह का पैर टूट गया। घटना के बाद से आरोपी मक्खन के घर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.