मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल सरकार के भारत से सौ रुपये से अधिक की खरीदारी पर भंसार (कस्टम ड्यूटी) के नए नियम से मुजफ्फरपुर के सूतापट्टी में करोड़ों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बीते एक पखवाड़े से लागू नए नियम के कारण सीमावर्ती जिलों के कारोबारी मुजफ्फरपुर से थोक में माल नहीं ले जा रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन में नेपाल से सटे जिलों के कारोबारियों की सूतापट्टी में भीड़ उमड़ती थी। इस बार सन्नाटा है। इससे केवल सूतापट्टी में रोजाना 10 करोड़ के कपड़ा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा हार्डवेयर, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और फल के कारोबार पर भी असर पड़ा है।उत्तर यह भी पढ़ें- नेपाल में भारतीय ट्रकों पर सख्ती से बढ़ी रार, एंट्री करते ही दस हजार का चालान बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंद...