नेपाल के बारा में यात्री बस पलटी 11 यात्री हुए घायल
मोतिहारी, जून 22 -- रक्सौल। नेपाल के बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-10 स्थित नितनपुर चौक पर रविवार सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई, इससे 11 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी नेपाल के सप्तरी व पर्सा जिले के रहने वाले हैं।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, वीरगंज से सप्तरी के राजविराज की ओर जा रही यात्री बस रविवार सुबह करीब 11 बजे वीरगंज-पथलैया सड़क खंड के नितनपुर चौक के समीप एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घायलों को तत्काल विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस को हटाकर इलाका पुलिस कार्यालय सिमरा के नियंत्रण में रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.