मोतिहारी, अगस्त 27 -- मोतिहारी, हिप्र.। नेपाल के फ्लैश फ्लड का बिहार पर पढ़ने वाले प्रभाव को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाल्मीकिनगर बाराज से गंडक नदी क्षेत्र वाले पूर्वी चंपारण में जल प्रवाह की स्थिति का एरियल सर्वे किया। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ की संभावना की स्थिति में बचाव व राहत से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि संग्रामपुर, अरेराज व केसरिया अंचल के गंडक नदी से संबंधित निचले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने अधिकारी व कर्मियों को किया अलर्ट इसके लिए माइकिंग कराया जा रहा है। लोग अनावश्यक रूप से गंडक के निचले ...